चौथी के छात्रा से गैंगरेप 4 से पूछताछ जारी


रोहतास।स्कूल में चौथी की छात्रा से दुष्कर्म गैंगरेप 4 हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।मिशनरी स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल हॉस्टल के कर्मियों पर आरोप है, जिसके बाद चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बच्ची 12 साल की है जो उसी स्कूल में रहने वाली अपनी बुआ से मिलने आई थी। मामला इंद्रपुरी के सिकरियां के जेम्स स्कूल का है। बच्ची नालंदा जिले के एक गांव की है।जेम्स स्कूल में ही उसकी बुआ रहती है और सिलाई सिखाती है। बच्ची पहले उसी स्कूल में पढ़ती थी। हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही थी। लेकिन फिर वापस घर चली गई थी। दो दिन पहले वह दोबारा पढ़ने के लिए आई थी। बुआ के क्वार्टर में ही रहती थी। किशोरी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने के बाद डेहरी के एएसपी अतुलेश झा तथा इंद्रपुरी थाने की थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बच्ची को जांच के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।सीडब्ल्यूसी की टीम भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तहकीकात कर रही है। पुलिस की सूचना पर परिजन भी इंद्रपुरी थाना पहुंच चुके हैं। उनसे बात की गई तो उनका साफ तौर पर कहना है कि पुलिस ने सिर्फ उन्हें बुलाया है। बेटी के साथ क्या हुआ है उन्हें जानकारी तक स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई।

एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट