पीएम श्री स्कुल में छात्र-छात्राओं को स्कुटी वितरण के आदेश किए प्रदान
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 11, 2025
- 57 views
तलेन । बुधवार को मध्य प्रदेश शासन की स्कूटी योजना के तहत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में सत्र 2024-25 में कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा छाया लववंशी पिता धर्म सिंह लववंशी( 91%) एवं संदीप पिता मानसिंह वर्मा (90.8) प्रतिशत को स्कूटी वितरण के आदेश नगर परिषद तलेन अध्यक्ष श्री नारायण सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री विनोद यादव पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण यादव के द्वारा प्रदान किए गए जन प्रतिनिधियों के द्वारा छात्र-छात्राओं को मिलने वाली शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं छात्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से बताया गया।विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक कुमार पाटीदार के द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं स्कूटी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक का तिलक एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्री स्नेह लता तिवारी श्री भगवान सिंह लववंशी श्री अवधेश कुमार यादव श्री गोरीलाल यादव एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक अनिल कुमार यादव के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय प्राचार्य श्री अशोक कुमार पाटीदार के द्वारा किया गया।


रिपोर्टर