डीएम द्वारा जनता दरबार का किया गया आयोजन


रोहतास। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह द्वारा जिला जनता दरबार डीआरडीए रोहतास के सभा कक्ष में आयोजन किया गया। जिसमें उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अनुश्रवण कोषांग-सह-महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, सभी अंचलाधिकारी एवं जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया।

उक्त जनता दरबार में लगभग कुल 98 व्यक्ति उपस्थित हुए, जिन्हें विषयवार / विभागवार यथा - राजस्व, विकास एवं अन्य विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं / शिकायतों को अलग-अलग पंक्तियों में बैठाकर सभी आवेदकों से जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के द्वारा एक-एक करके सभी आवेदकों से साक्षात्कार करते हुए उनके फरिवादों / समस्याओं को सुना गया तथा उनसे प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित निष्पादन करने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निदेशों के साथ तत्काल कार्रवाई करने हेतु हस्तगत करा दिया गया। लोक साक्षात्कार के समय ही शिकायत एवं समस्याओं के समीक्षोपरान्त ऐसे आवेदन पत्रों को जिसमें लोक शिकायत निवारण अधिनियम (PGRO) के तहत सुनवाई के योग्य थे, वैसे आवेदकों शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई करते हुए नियमानुसार त्वरित निष्पादन करने का निदेश के साथ संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों यथा-सासाराम, बिक्रमगंज एवं डिहरी को जनता दरबार में ही हस्तगत करा दिया गया। सभी प्राप्त आवेदन पत्रों के निष्पादन कराये जाने हेतु ऑन लाईन कराया गया तथा संबंधित लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों के द्वारा पंजीयन की कार्रवाई भी प्रारम्भ करा दिया गया, ताकि आवेदनकर्ताओं के द्वारा अपने आवेदन पत्रों पर किये गये कार्रवाईयों के बारे में अद्यतन जानकारी प्राप्त किया जा सके।इसके अतिरिक्त कुछ आवेदकों के आवेदन पत्रों यथा- आवेदक राधेश्वर पासवान, पिता- स्वर्गीय बरान्त पासवान, ग्राम - मोर (सराय), पोस्ट- मोरसराय, थाना - शिवसागर के द्वारा मौजा- इलाही चक थाना नंबर -90, खाता संख्या- 07, प्लॉट नंबर -05, रकबा - 52 डिसमिल जमीन नापी कराकर अतिक्रमण मुक्त कराकर दखल कब्जा कराने के संबंध में आवेदन प्राप्त किया गया जिसे शीघ्र निष्पादन करने हेतु अंचलाधिकारी, शिवसागर को भेज दिया गया। आवेदक राजु कुमार, ग्राम- कझॉव, पोस्ट- नाद, थाना-बड्डी के द्वारा खरीदगी भूमि से बेदखल करने के संबंध में आवदेन दिया गया जिसे अविलंब निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम को निदेशित किया गया।आवेदक भरत गोसाई, पिता - स्वर्गीय दहिन गोसाई, ग्राम - नोनहर, थाना- -सूर्यपूरा के द्वारा मौजा- नोनहर के खाता नंबर-751, खेसरा नंबर -2043 रकबा 03 डी० भूमि को विपक्षी द्वारा किए जा रहे बेदखल को रोकने के संबंध मे आवेदन प्राप्त किया गया, जिसे अविलंब निष्पादन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज एवं थाना अध्यक्ष सूर्यपूरा को अग्रसारित किया गया। इसी प्रकार आवेदक ज्ञानचन्द्र सिंह, ग्राम - अलीगंज, प्रखंड सह अंचल - सूर्यपूरा के द्वारा भूमि विवाद के संबंध में आवेदन दिया गया, जिसे शीघ्र निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज को निदेशित किया गया।आवेदक मनोज कुमार चौधरी, पिता - स्वर्गीय शिवमुरत चौधरी, ग्राम - कुम्हऊ, थाना - शिवसागर के द्वारा खरीदगी जमीन खाता नंबर-02, प्लौट नंबर -43, 160, 111, 98, 114, 174, 136, 154 एवं 98 कुल रकबा - 7.5 बिगहा मौजा- बहेरी, अंचल - शिवसागर को जोतने पर बाधा डालने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में आवेदन प्राप्त किया गया जिसे शीघ्र निष्पादन हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम को निदेशित किया गया।


इसी प्रकार प्राप्त शेष सभी आवेदन पत्रों को संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यालयों को भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट