ईवीएम एवं वी०वी०पैट का आंतरिक निरीक्षण डीएम एवं एसपी ने किया


रोहतास। सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में ईवीएम एवं वीवीपैट का माह सितम्बर का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अग्निशमन पदाधिकारी की उपस्थिति में किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वीवीपैट वेयरहाउस एवं ईवीएम वेयरहाउस में भण्डारित FLC OK मशीन का राजनैतिक दलों की उपस्थिति में अवलोकन किया गया तथा रैण्डम जांच की गई की सभी मशीनें FLC OK हैं अथवा नहीं। उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि सभी मशीनों का FLC ECIL इंजिनियरों की उपस्थिति में किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वेयरहाउस में अधिष्ठापित हाइड्रेट एवं अग्निशमन यंत्र के बारे में जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त की गई तथा अग्निशमन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि इनकी कार्यशीलता अवधि की जांच कर लें। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन संचालन हेतु मतदान केन्द्र के अनुरूप ईवीएम / वीवीपैट की संख्या पर्याप्त है, यदि किसी विधानसभा में 15 से अधिक अभ्यर्थियों की संख्या 15 से अधिक होती है तो निर्वाचन विभाग से अतिरिक्त बीयू की अधियाचना की जायेगी। जिनका FLC कराकर निर्वाचन में उपयोग किया जायेगा। उक्त निरीक्षण के क्रम में श्री रामचन्द्र ठाकुर, अलख निरंजन, सत्तार अंसारी, प्रिंस राज, नन्दकिशोर पासवान, तेजप्रताप, विजय भारती, मो० साबिर हुसैन, राकेश कुमार राय, राजेश्वर कुशवाहा, फारूक आजाद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट