गरबा सह डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ


रोहतास। जिले के सासाराम के पवित्र बंधन पैलेस में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन रोहतास जिला इकाई एवं बेनोम डांस स्टूडियो के सहयोग से गरबा सह डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। नवरात्रि के  दौरान शक्ति-स्वरूपा माँ दुर्गा के सम्मान में डांडिया-नृत्य करने का यह पारंपरिक स्वरूप अति मनमोहक होता है जिसे  ऊर्जा के अनंत स्रोत के रूप में देखा जाता है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा  ने एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पूरे जिले में 2020 में पहली बार  नवरात्रि में डांडिया-नृत्य की परिकल्पना मेरे द्वारा कर इसका आयोजन कराया गया था जो अनवरत जारी है और आगे भी मातारानी का आशीर्वाद रहा तो जारी रहेगा। विदित हो कि इंजीनियर नवीन सिन्हा इस प्रकार के सामाजिक,शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए पूर्व से ही शहर में विख्यात रहे हैं और इस कार्य में इनकी धर्मपत्नी प्रज्ञा सिन्हा , जो मानवाधिकार के महिला संरक्षण प्रमुख हैं, काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। इस डांडिया-नृत्य में शहर के करीब तीन सौ महिलाओं,बच्चों ने अपने कुशल डांडिया-नृत्य से उपस्थित लोगों को बखूबी आकर्षित किया।जिला महिला संरक्षक प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा ने समस्त लोगों का स्वागत किया। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता प्रो0 राकेश बघेल ने कहा कि भविष्य में संगठन के बैनर के तहत ऐसे सामाजिक , धार्मिक, विधिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाते रहेंगे।  कार्यक्रम में संगठन के इंजीनियर अनिल दुबे,डॉ0 उमेश, सरोज सिंह , निरंजन तिवारी,डॉ0 मनोज सिंह ,  सुजीत कुमार , अनुराग कुमार , अभिषेक कुमार तथा सुभाष कुमार सहित अनेक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट