मुंडेश्वरी मातर गांव के समीप सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से विकलांग महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट

भभुआंं– मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे मुंडेश्वरी मातर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक विकलांग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया। हादसा उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

मृतका की पहचान डुमरैठ गांव निवासी मनई बिंन्द की 45 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है। अंजू देवी अपने मायके उमापुर से भाई रामप्रवेश बिंद के यहां शिव चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने पति के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थीं। रास्ते में मुंडेश्वरी दर्शन के दौरान यह हादसा हो गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंजू देवी बुरी तरह घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया और बाद में प्रशासन द्वारा परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों का कहना है कि महिला अपनी विकलांगता के बावजूद सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेती थीं। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।प्रशासन की ओर से अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट