लड़की को गोली मार हत्या


रोहतास।शिवसागर थानाक्षेत्र के किरहिंडी गाँव में आपसी विवाद में चली गोली। एक लड़की की हुई मौत।घटना में शामिल तीन लोग पुलिस गिरफ्त में। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की छापामारी जारी। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि किरहिंडी गाँव निवासी सुनील सिंह और मंटू सिंह के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। अहले सुबह पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में सुनील सिंह की ओर से गोली चलायी गयी। गोली मंटू सिंह की बेटी गोल्डी को जा लगी, जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल, सासाराम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुँचे एसपी के अनुसार घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सुनील सिंह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटनास्थल को सुरक्षित करके एफएसएल के माध्यम जाँच किया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट