संध्या चौपाल में चला दस्तक अभियान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 16, 2025
- 155 views
रोहतास । जिले के नोखा प्रखंड के कैथी गाँव में संध्या चौपाल लगाकर हर घर दस्तक अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आगामी 11 नवंबर 2025 को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान, उपस्थित सभी ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलायी गयी। स्वीप नोडल वरीय उप समाहर्ता विनीता कुमारी तथा वरीय उप समाहर्ता विनय प्रताप ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। स्वीप के द्वय नोडल अधिकारियों ने मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे बिना किसी लालच या दबाव के अपने विवेक का उपयोग कर मतदान करें। कार्यक्रम में सहायक दिव्यांगजन पदाधिकारी आफताब करीम, नोखा की बीडीओ शेफाली, बीपीएम, जीविका रवि कांत शर्मा, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे । सभी ने मतदान के महत्व पर चर्चा की और 11 नवंबर को कैथी गाँव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर