भगवानपुर पुलिस ने पांच शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 17, 2025
- 80 views
अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआंं (कैमूर)--अनुमंडल अंतर्गत भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब सेवन कर हंगामा मचा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांचों शराबियों को पकड़कर थाना लाया। जांच के क्रम में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार हुई—1. अनिल गुप्ता, पिता जुड़ावन साह, ग्राम भगवानपुर2. कन्हैया पाण्डेय, पिता अशोक पाण्डेय, ग्राम भगवानपुर3. सोमारू मुसहर, पिता स्व. लालजी मुसहर, ग्राम खुडबा4. अंकित कुमार, पिता सुरेश कुमार साह, ग्राम रामगढ़ — सभी थाना भगवानपुर, जिला कैमूर5. छेदी मुसहर, पिता स्व. ददन वनवासी, ग्राम अभईद, थाना मोहनिया, जिला कैमूर
सभी आरोपितों का मेडिकल परीक्षण भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि भगवानपुर पुलिस लगातार मद्य निषेध कानून के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान चलाते हुए छापेमारी कर रही है।


रिपोर्टर