रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 17, 2025
- 70 views
रोहतास।बुद्ध मिशन स्कूल सासाराम के शकुंतलम प्लेग्राउंड में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक श्री ओम प्रकाश सिंह तथा प्रचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया, वहीं प्रबंध निदेशक बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जागृत करना है l वहीं प्रचार्य महोदय ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों में सृजनात्मक, सौंदर्यबोध, टीमवर्क और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती हैl इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न तरह की रंगोली बनाई गई जिसमें 2025 की आपत्तिजनक घटनाएं, साइबर क्राइम, पहलगाम अटैक, ऑपरेशन सिंदूर, बेटी पढ़ाओ, लड़की की सोच, विद्यार्थी जीवन, राधा कृष्ण, लड़की को समाज द्वारा मिली अधिकार का मिसयूज़ करने तथा और भी बहुत सारी रंगोली बनाई गई। इसी प्रकार रंगोली में समाज के लिए कुछ संदेश दिया गया तथा इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय कमेटी के मेंबर कमल सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह तथा शिक्षक शुभम पंडित, संकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, अमन राज, तौफीक अंसारी, राहुल वर्मा, अनिल कुमार मधु, वीरेंद्र कुमार, राजा अंसारी, धनंजय बैठा, चंदन पांडे, उमेश सिंह, अंशु कुमारी, फौजिया, श्वेता कुमारी, सौम्या कुमारी, पुष्पा कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिया सिंह, वर्षा कुमारी, सबा प्रवीन तथा अनिशा कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा l


रिपोर्टर