भाई दूज पर भाइयों को तिलक लगा कर बहनों ने की दीर्घायु की कामना
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 23, 2025
- 301 views
तलेन । भाई बहन के प्यार का प्रतीक का त्यौहार भाई दूज का पर्व गुरुवार को नगर तलेन सहित आसपास के गांवों में उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान भाइयों के माथे टीको से सजे दिखाई दिए। दिन भर भाइयों का अपने बहनो के यहां पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। माथे पर टीका लगाते हुए बहनों ने अपने भाइयों की सलामती व दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। भाइयों के द्वारा बहनों को आकर्षक उपहार भी दिए गए।


रिपोर्टर