भिवंडी में मदर एंड चाइल्ड केयर निर्माण कार्य के दौरान हादसा, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

भिवंडी। भिवंडी में निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार PWD की देखरेख में निर्माणाधीन इस परियोजना की पांचवीं मंजिल पर सेन्टरिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान कॉलम भरने का काम चल रहा था।गिरे हुए हिस्से का बड़ा भाग सीधे नीचे मौजूद IGM अस्पताल की छत पर आकर गिरा, जिससे अस्पताल में 88 लाख रुपये की लागत से लगाए गए पत्रों को भारी नुकसान हुआ। हादसे में एक मजदूर के मामूली रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ठेकेदार कंपनी ने आनन-फानन में मलबा हटाकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की। हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लोगों का कहना है कि परियोजना में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। ठेकेदार कंपनी स्मारक EGG पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं।नगरिकों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि भिवंडी में सरकारी परियोजनाओं के दौरान लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मेट्रो निर्माण के दौरान भी इसी तरह की त्रुटियां सामने आ चुकी हैं। मनपा के ठेकों में लगातार लापरवाही से शहर में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, और भिवंडी कई हादसों का गवाह बन चुका है।स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन की राह अपनाने पर मजबूर होंगे। प्रशासन फिलहाल मामले की जांच में जुटा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट