विद्युत करंट के चपेट में आने से काम कर रहे नाबालिक मजदूर की हुई मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 26, 2025
- 154 views
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आरोप बहला फुसलाकर करवा रहे थे कार्य
कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी अंजोरा वाटिका में कार्य कर रहे नाबालिक मजदूर की विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई मौत। स्थल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 14 वर्षीय पवन कुमार पिता लाल बहादुर सिंह यादव कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव का निवासी था। जो बहुत दिनों से थाना क्षेत्र के सकरी राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित अंजोर वाटिका में कार्य कर रहा था। अंजोरा वाटिका के मालिक रंजीत सिंह द्वारा वाटिका के बगल में वेल्डिंग का कार्य कराया जा रहा था जहां 14 वर्षीय पवन कुमार करंट की चपेट में आ गया जिससे कि घटनास्थल पर ही मौत हो गया। वहीं मृतक के पिता लाल बाबू सिंह यादव का आरोप है, की उनके नाबालिक पुत्र पवन कुमार को बहला फुसलाकर अंजोरा वाटिका के मालिक रंजीत सिंह द्वारा कार्य कराया जा रहा था। विद्युत करंट लगने के बाद परिजनों को सूचित न कर 3 घंटे तक अपने से ही इलाज करने का प्रयास कर मामले को छुपाने का प्रयास किया गया। मृतक मां-बाप का एकलौता पुत्र था परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है-
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार व अंचल पुलिस निरीक्षक मोहनियां सुनील कुमार निर्झर द्वारा मौके पर पहुंच लोगों को समझाया बुझाया गया साथ ही मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया, साथ ही अंजोरा वाटिका के मालिक रंजीत सिंह के मौके पर न होने की वजह से उनके पारिवारिक सदस्यों को गिरफ्त में लिया गया। थाना प्रशासन द्वारा शव पंचनामा कर कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भभुआं भेजा गया।


रिपोर्टर