2 वर्ष पूर्व के लंबित अपराध में फरार आरोपी को तलेन पुलिस ने किया गिरफ्तार

तलेन । राजगढ़ जिले में  पुलिस अधीक्षक  अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में पुराने लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगपुर श्री अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना तलेन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।दिनांक 21.11.2023 को फरियादी रघुवीर पिता बाबूलाल परमार, उम्र 34 वर्ष, निवासी आसारेटा पंवार द्वारा थाना तलेन उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि फरियादी का मिनी ट्रक आयशर वाहन क्रमांक MP13 CB 2662 आरोपी द्वारा अमानत में खयानत (Trust Breach) करते हुए हड़प लिया गया है।रिपोर्ट पर थाना तलेन में अपराध क्रमांक 378/23, धारा 406 भारतीय दंड संहिता (भा.दं.सं.) का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान आरोपी लगातार फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक मेहताब सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।लगातार निगरानी एवं सायबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी का लोकेशन जिला चंद्रपुर, थाना बल्लारपुर (राज्य महाराष्ट्र) में प्राप्त हुआ।श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के आदेशानुसार पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई, जहां से आरोपी विजय वर्मा पिता भगवती चरण वर्मा, निवासी थाना बल्लारपुर, जिला चंद्रपुर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में पेश किया गया। इस  कार्यवाही में निरीक्षक मेहताब सिंह ठाकुर थाना प्रभारी तलेन उप निरीक्षक राकेश दामले सायबर प्रभारी जितेन्द्र अजनारे,प्रआर 64 देवीलाल दांगीआरक्षक 799 श्यामलाल,आरक्षक 801 देवेन्द्र माथुर,आरक्षक 1014 सुमित कुमार,सायबर सेल टीम, राजगढ़ सराहनीय योगदान रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट