बरसठी पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बढ़ाई जनता में कानून की जागरूकता

बरसठी। शासन की मंशा के अनुरूप रविवार को बरसठी थाना क्षेत्र के निगोहमियाचक बाजार में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी देवानंद रजक की मौजूदगी में कलाकारों ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की नई धाराओं, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और मिशन शक्ति अभियान की जानकारी नाटक के माध्यम से प्रस्तुत की। नुक्कड़ नाटक में लोगों को बताया गया कि कानून का पालन समाज में शांति और सुरक्षा की बुनियाद है। कलाकारों ने मनोरंजक अंदाज में समझाया कि जागरूक नागरिक ही अपराधमुक्त समाज की नींव रख सकते हैं। थाना प्रभारी देवानंद रजक ने कहा, “जनता को कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रह सकें। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, अखिलेश यादव, पवित्र भूषण तिवारी, शेर बहादुर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए, जिससे समाज में कानून के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हो सके।



रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट