श्री सिद्धेश्वर योगा मित्र मंडल की प्रथम वर्षगांठ पर भजन संध्या का भव्य आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 03, 2025
- 234 views
भिवंडी। शहर के कल्याण रोड स्थित अशोक नगर में स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में श्री सिद्धेश्वर योगा मित्र मंडल की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक ओमप्रकाश शर्मा, जिन्होंने अपनी सुरीली भक्ति प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
“पहला सुख निरोगी काया” के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में योगा ग्रुप के सदस्यों ने पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों का स्मरण किया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दोहराया। मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों की बड़ी संख्या देर रात तक उपस्थित रही। भजन संध्या का समापन रात 10 बजे सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर सुधीर देशमुख, मिलिंद पलसुले, बनवारी लाल गुप्ता, लल्ला सेठ, रामनारायण सोनी, शीतला प्रसाद मिश्रा, घनश्याम केशरवानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने योगा मित्र मंडल के सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यों की सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं।


रिपोर्टर