शांति व्यवस्था के लिए एसडीओ भेज रहे हैं नोटिस
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 04, 2025
- 22 views
रोहतास ।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के आलोक में विधि-व्यवस्था संधारणार्थ के तहत जिलान्तर्गत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान हेतु संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, रोहतास जिला के द्वारा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गयी।
जिसमें अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 6171 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया। निर्गत नोटिस के विरूद्ध 5839 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुए 135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 5760 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 332 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी, डिहरी द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 5544 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया। निर्गत नोटिस के विरूद्ध 5420 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुए 135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 3777 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 124 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
अनुमण्डल पदाधिकारी, बिक्रमगंज द्वारा धारा 126 बीएनएसएस के तहत अबतक कुल 4697 अभियुक्तों को नोटिस निर्गत किया गया। निर्गत नोटिस के विरूद्ध 4119 अभियुक्तों को नोटिस का तामिला कराते हुये 135 बीएनएसएस के तहत शांति व्यवस्था कायम हेतु कुल 3249 अभियुक्तों से बंध पत्र दाखिल कराया गया है। शेष 578 को नोटिस तामिला कराने की कार्रवाई की जा रही है।
बंध पत्र धारा - 135 बीएनएसएस के तहत संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी के द्वारा मानक राशि का निर्धारण करते हुये शांति व्यवस्था कायम करने हेतु बंध पत्र संबंधित अभियुक्त से भरवाया जाता है। सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, रोहतास जिला द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के आलोक में विधि-व्यवस्था संधारणार्थ के तहत जिलान्तर्गत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई नित्य दिन की जा रही है।


रिपोर्टर