चैनपुर विधानसभा में वीआईपी के मुखिया मुकेश साहनी ने बाल गोविंद बिंद के पक्ष मे चुनावी जनसभा को किया संबोधित

भभुआं के पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव इंडिया गठबंधन काग्रेस के भी नेता मंच पर मौजूद रहें, महागठबंधन के दो प्रत्याशी आमने-सामने 

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल अंतर्गत चैनपुर विधानसभा के हाटा हाई स्कूल के विशाल मैदान में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश साहनी का भव्य आगमन हुआ। मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ी, लोग अपने नेता की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रहे थे। हाथों में वीआईपी के झंडे, नारों की गूंज और जोश से भरा माहौल पूरे इलाके को राजनीतिक रंग में रंग गया था।

मुकेश साहनी ने मंच पर पहुंचते ही जनता का अभिवादन किया और अपने संबोधन में कहा कि अब वक्त आ गया है कि चैनपुर की जनता अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़े। उन्होंने कहा कि वीआईपी पार्टी गरीबों, दलितों, पिछड़ों और मछुआरा समाज की आवाज है, और उनकी पार्टी जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए चैनपुर विधानसभा सीट से बाल गोविंद बिंद को वीआईपी पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने कहा कि बाल गोविंद बिंद जमीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने जनता की सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया है। साहनी ने जनता से अपील की कि वे बाल गोविंद बिंद को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि  बिहार में अपना मुख्यमंत्री बने तो हर बिहार के हर घर में एक नौकरी पलायल शिक्षा चिकित्सा जैसे बोले है जहां चैनपुर में असली विकास की गंगा बहाई जा सके।

हालांकि, इस घोषणा ने चैनपुर की राजनीतिक फिज़ा को और गर्मा दिया है, क्योंकि इंडिया गठबंधन के अंदर पहले से ही दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि राजद के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस घोषणा पर क्या रुख अपनाते हैं। क्या गठबंधन इस विवाद को सुलझा पाएगा या चैनपुर की सीट पर नया समीकरण बनेगा – यह आने वाला वक्त तय करेगा।

लेकिन आज के कार्यक्रम ने एक बात साफ कर दी — चैनपुर की जनता मुकेश साहनी और वीआईपी पार्टी के संदेश को दिल से सुन रही है। भीड़ के जोश और उत्साह ने यह साबित कर दिया कि इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है, और चैनपुर की राजनीतिक कहानी में एक नया अध्याय जुड़ चुका है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट