पीएम के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर -चिराग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 09, 2025
- 121 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। बिहार की बड़ी आबादी इस रेखा से बाहर निकलने को तैयार है इसके लिए एनडीए प्रत्याशी को मतदान करें। उक्त बातें यहां ललन सिंह स्पोटिंग क्लब में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोजपा (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा। उपस्थित लोगों से अपील किया कि यहां एनडीए समर्थित लोजपा आर प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह को वोट दें ताकि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर यहां का विकास सोनू सिंह कर सकें। बताया कि उनके प्रत्याशी जीत कर जाएंगे तो पीएम सीएम से मिल कर काम कराएंगे। डेहरी के लिए जरूरी है एक युवा नेता का यहां से चुन कर जाना। यहां से यह चुन कर जाएंगे तो इनके साथ चिराग भी आपके साथ होंगे। कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण योजनाओं को मिलकर पूरा करने का काम कर रही है। कहा की गलत चुनाव हो गया तो 5 साल सिर्फ बहाना सुनने को मिलेगा। यही होगा कि शासन प्रशासन नहीं सुन रहा। यह जाएंगे तो विस में संघर्ष करेंगे और आपकी समस्या का सामाधान करेंगे।
उन्होंने लोगों से हाथ उठवाया और कहा कि आप तैयार हैं न जिसके बाद लोगों ने शोर करते समर्थन किया। चिराग ने कहा कि पीएम की सोच, सीएम का अनुभव, मांझी जी का समर्थन, उपेंद्र कुशवाहा का साथ और उनका बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट की सरकार बनेगी। उन्होंने दो नंबर के चुनाव चिन्ह हेलिकॉप्टर पर बटन दबाने को विक्ट्री निशान भी बताया। प्रत्याशी को माला पहनाकर जनता से आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजू गुप्ता एवं संचालन विकास कुमार सिंह ने किया। मौके पर एनडीए घटक दल के प्रमुख नेता उपस्थित थे।


रिपोर्टर