ड्यूटी पर तैनात कर्मी की आकस्मिक मृत्यु पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कैमूर द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर-- - बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आयोजित निर्वाचन कार्य के दौरान कैमूर जिले के अंतर्गत  प्रतिनियुक्त कर्मी, कर्नाटक के सैप हवलदार राज कुमार वालिकर की ड्यूटी के क्रम में हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना पर जिला प्रशासन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। निर्वाचन कार्य में संलग्न रहते हुए सेवा के दौरान निधन होने पर उनके पार्थिव शरीर को नियमानुसार सभी आवश्यक प्रक्रिया अपनाते हुए उनके पैतृक स्थान हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) भेजने की व्यवस्था ‌Air lift के माध्यम से की गई है। इसके लिए अभिमन्यु कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी, मोहनिया को संपूर्ण यात्रा एवं पारगमन व्यवस्था हेतु प्राधिकृत अधिकारी के रूप में नामित किया गया। जिला प्रशासन, कैमूर की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने हेतु संवेदना व्यक्त की गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट