11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 04, 2026
- 4 views
रोहतास। बिक्रमगंज अनुमंडल के नासरीगंज थाना क्षेत्र में 11 हजार वोल्ट की बिजली की तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मृतक की पहचान वृंदावन सिंह, पिता स्वर्गीय शमशेर सिंह, ग्राम लाला अतिमी, थाना नासरीगंज, जिला रोहतास के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वृंदावन सिंह धान के खेत घूमने गए थे। इसी दौरान झूल रही 11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि कई महीनों से बिजली की तार झूल रही थी। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने इसे ठीक नहीं किया। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने बिजली विभाग के एसडीओ, जेईई और मानव बल पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।।
दर्जनों गाँव में बिजली प्रभावित।।
बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश


रिपोर्टर