रोहतास साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 पीड़ितों के ₹1,87,486 की ठगी की राशि वापस


1930 हेल्पलाइन बना सहारा



संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास। रोहतास पुलिस को साइबर ठगी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार 10 पीड़ितों ने तत्परता दिखाते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल कर अपनी ठगी की गई राशि को होल्ड करवाया था।


इसके बाद *साइबर थाना, रोहतास* द्वारा MRM पोर्टल के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी पीड़ितों की कुल *₹1,87,486/- (एक लाख सत्तासी हजार चार सौ छियासी रुपये)* की राशि उनके खाते में वापस कराई गई।


*वापस कराई गई राशि का विवरण:*


- राधेश्याम कुमार – ₹11,602/-

- नीतू कुमारी – ₹31,418/-

- उमा भारती कुशवाहा – ₹13,560/-

- सरफराज इंद्रेशी – ₹25,000/-

- ब्रजेश नारायण सिंह – ₹31,576/-

- गोविंद कुमार – ₹14,999/-

- अरुण कुमार सिंह – ₹17,011/-

- मुराद अंसारी – ₹12,099/-

- फिरोज अंसारी की अपील:*

रोहतास पुलिस ने आम जनता से अपील की है -


1. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

2. अपना OTP, बैंक विवरण किसी से साझा न करें।

3. संदेह होने पर तुरंत *1930* पर कॉल करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट