बिहार में एनडीए की जीत पर तलेन में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Nov 14, 2025
- 362 views
तलेन । नगर तलेन मे बस स्टेण्ड परिसर पर बिहार मे भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की शानदार विजय के अवसर पर भाजपा कार्यकताओ ने जश्न मनाया, बस स्टेण्ड परिसर पर आज भाजपा मंडल तलेन के कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशबाजी एवं भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे से पूरा परिसर गूंज उठा, सभी कार्यकर्ताओ ने एकदूसरे को प्रचण्ड जीत की बधाई दी, मिठाई वितरण करके सभी को शुभकामनायें देते हुए सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को गले लगाया, बताते चले की आज हुई मतगणना मे बिहार विधानसभा चुनाव मे भाजपा एवं गठबंधन की ऐतिहासिक जीत हुई है, इसी के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तलेन विजय सिंह रुहेला के नेतृत्व मे वरिष्ठ जनो एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने उत्साह के साथ विजय उत्सव मनाया।


रिपोर्टर