भिवंडी-निजामपुर शहर महानगर पालिका में पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती समारोह आयोजित
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 14, 2025
- 149 views
भिवंडी। महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के 18 फरवरी 2025 के परिपत्रक और भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को पालिका मुख्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पालिका मुख्यालय के तल मंजिल पर आयोजित इस कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अभियंता जमील पटेल, सहायक आयुक्त (निर्वाचन) अजित महाडीक, समाज कल्याण विभाग प्रमुख मिलींद पलसूले, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार सहित पालिका के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। प्रशासन ने बाल दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू जयंती मनाने को बच्चों के हित में कार्य करने की प्रेरणा बताया।


रिपोर्टर