भिवंडी के वकील अंकित कडू बने भाजपा लीगल सेल के अध्यक्ष

नियुक्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


भिवंडी। शहर के प्रसिद्ध युवा वकील और पूर्व बार असोसिएशन चेयरमैन अंकित अरुण कडू को भारतीय जनता पार्टी के लीगल सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को भिवंडी भाजपा अध्यक्ष रवी सावंत और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंकित कडू भिवंडी, ठाणे, मुंबई, कल्याण सहित कई महानगरों में प्रैक्टिस करने वाले अनुभवी क्रिमिनल वकील हैं। वे पॉकसो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण), महिला अत्याचार, तथा अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामलों में अपनी विशेषज्ञता के लिए पहचाने जाते हैं। नियुक्ति समारोह के दौरान कई वरिष्ठ और युवा वकील उपस्थित रहे। इनमें वकील नागेश बडगंची, नरेंद्र गुप्ता, गणेश टिप्पनवार, योगेश चौरसिया, हिरालाल कोरे, मनोहर उतले, स्वप्नील भोईर, सूर्यशेखर चिट्टीमल्ले, नंदन गुप्ता, अरविंद राठोड, दत्ता चव्हाण, भावेश पवार और मंगेश चालके शामिल थे। इस अवसर पर भिवंडी बार असोसिएशन के कार्यकारी सदस्य वकील अनिल राठोड, वरिष्ठ वकील संदेश गायकवाड तथा बार असोसिएशन के पूर्व सचिव सुयोग म्हात्रे ने भी अंकित कडू को शुभकामनाएं दीं। भाजपा लीगल सेल की कमान संभालने के बाद अंकित कडू ने कहा कि वे संगठन को कानूनी मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के साथ समाज के हित में कार्य करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट