एक युवक की गोली मारकर हत्या



 रोहतास । जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ गांव के पुल चौसा नहर पर रविवार की रात करीब 9 बजे के आसपास अपराधियों ने एक युवक की सीने में गोलियां दागकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दिनारा निवासी कलेक्टर यादव के पुत्र सुधीर यादव 19 वर्ष के रूप में हुई है । थानाध्यक्ष विनय कुमार से मिली जानकारी के अनुसार श्री यादव के पुत्र सुधीर कुमार रविवार की रात करीब साढ़े 9 बजे खाना खाकर अपने घर से बाईक से निकला था। उसके बाद युवक अपने घर पर नही आया। उसके मोबाइल पर कॉल किया जा रहा था,लेकिन उसका मोबाइल बंद बता रहा था। जब उसके परिजन खोजबीन करने के लिए सोमवार की सुबह में निकले,तो उसका शव कुड़ पुल के समीप चौसा नहर पर मिला। शव को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मिली सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई । घटना की सूचना मिलते ही बिक्रमगंज एएसपी सह एसडीपीओ संकेत कुमार घटनास्थल पर पहुंच स्वयं जांच में जुट गए । उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यही प्रतीत हो रहा है कि घटना स्थल पर कुछ शराब की बोतलें प्राप्त हुई है। ऐसा लगता है कि रविवार की रात घटनास्थल पर कुछ लोगों के द्वारा शराब सेवन किया गया है। उसी क्रम में युवक के साथ किसी बात को लेकर बात हुआ होगा। जिसमें युवक को कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की मौत गोली लगने से ही हुई है। एसडीपीओ ने कहा कि घटना स्थल से शराब की बोतलें प्राप्त हुई हैं साथ ही घटना स्थल से तीन खोखा भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला से एसएफएल व डीआईयू टीम आकर जांच करने के उपरांत सैम्पल लिया। बताया कि मृत युवक के शव को उनके परिजनों के समक्ष कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। घटना की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जाएगी। स्थानीय पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। समाचार प्रेषण तक परिजनों ने थाना में आवेदन नहीं दी थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट