ऑटो व बाइक के टक्कर में सिपाही की मौत


रोहतास । जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर-डिहरी रोड में ऑटो व बाईक के टक्कर में बाईक सवार सिपाही महेंद्र पासवान 37 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दी है। मृत सिपाही काराकाट थाना क्षेत्र अंतर्गत देव मार्कण्डेय गांव का निवासी बताया जाता है। प्राप्त सुचना के अनुसार सिपाही जवान अपने गांव से बाईक द्वारा डिहरी जा रहा था। तभी थाना मोड़ के गेट के समीप विपरीत दिशा से आ रही ऑटो ने बाईक में जोरदार टक्कर मारी,जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर लहुलुहान हो गया। सड़क दुर्घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सड़क पर छटपटा रहे सिपाही को उठा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार ने बताया कि मृत सिपाही औरंगाबाद में कार्यरत हैं। वे गांव से डिहरी जा रहा था। तभी राजपुर-डिहरी रोड में सड़क दुर्घटना में दम तोड़ दिया। उनके स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद ऑटो भाग निकला है,ऑटो की सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट