फाइनेंस कर्मी को गोली मारलर घायल कर पैसे लुटे
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 19, 2025
- 65 views
रोहतास। जिले के नासरीगंज-राजपुर थाना के बॉर्डर के समीप नासरीगंज थाना क्षेत्र के हाउडीह और करमाहि बॉर्डर के समीप आरोहण फाइनेंस कंपनी अकोढ़ीगोला में कार्यरत कर्मी को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर कर्मी से समूह का तसिला हुआ पैसा लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल फाइनेंस कंपनी के कर्मी बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी गाँव निवासी लगभग 30 वर्षीय चन्द्रशेखर कुमार बताए जाते हैं। ग्रामीणों के द्रारा सर्वप्रथम राजपुर थाना को सूचना दिया गया सूचना पाकर राजपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच घायल फाइनेंस कर्मी को डिहरी एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज हेतु डॉक्टर के द्वारा पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया।


रिपोर्टर