बिक्रमगंज में गोलीकांड का रोहतास पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। आरक्षी अधीक्षक रोहतास ने बताया कि दिनांक- 19.11.26: बिक्रमगंज थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने से एक राहगीर के घायल होने के मामले में रोहतास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के अंदर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।


मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिक अभियुक्त 01. शिकु पटेल, पिता- कृष्णा सिंह, 02. चंद्रप्रकाश उर्फ छोटू, पिता- दीनानाथ सिंह, दोनों सा०- गोसाई मुहल्ला, थाना- बिक्रमगंज, जिला- रोहतास*को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट