समाज सेवक कृपा शंकर तिवारी की माता जी विद्यावती देवी का 95 वर्ष की आयु में निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 20, 2026
- 1 views
कैमूर--- जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत गांव देवराढ़ कलां निवासी समाज सेवक कृपा शंकर तिवारी की माता जी विद्यावती देवी (95 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि 95 वर्ष की आयु में भी विद्यावती देवी बिल्कुल स्वस्थ थीं। वे अपने सभी काम स्वयं करती थीं और परिवार के साथ हंसी-खुशी रह रही थीं। अचानक हुए उनके निधन से परिजन स्तब्ध रह गए। जैसे ही उनके निधन की सूचना मिली, परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया।
दिवंगत विद्यावती देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे अपने सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और स्नेहिल व्यवहार के लिए गांव में जानी जाती थीं। गांव के लोग उन्हें माता जी के रूप में सम्मान देते थे। उनके निधन को गांव के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
उनकी अंतिम यात्रा में गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा के दौरान हर आंख नम थी। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
अंतिम यात्रा में पहुंचे महानुभावों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उपस्थित लोगों ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम यात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह स्वतंत्र कलमकार रजनीकांत तिवारी केवढ़ी, देवराढ़ कलां खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चन्द्र शेखर सिंह यादव, विपिन पान्डेय ठोरसन, मृगेन्द्र तिवारी इटही (पूर्व महामंत्री सम्पूर्णानन्द, जनसुराज जिला अध्यक्ष कैमूर), जगनारायण चौबे असरवलिया सहित सैकड़ों गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण शामिल हुए।
अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शोकाकुल परिवार के सदस्यों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर सांत्वना देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर