आरपीएफ़ और जीआरपी सासाराम स्टेशन पर अलर्ट


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ़ और जीआरपी अलर्ट मुद्रा में है और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सासाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक सुमन कुमार के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी व स्टाफ तथा राजकीय रेल थाना के अधिकारी व स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से स्टेशन पर एवम ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सभी प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया,फुट ओवरब्रिज,वेटिंग हॉल,पार्किंग एरिया में गहन चेकिंग किया गया। इस दौरान सभी जगह किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। सभी जगह स्थिति सामान्य है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट