डिहरी में नालियों का कार्य शुरू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 19, 2025
- 68 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन।डेहरी डालमियानगर नगर परिषद द्वारा सभी नालियों का पक्कीकरण किया जा रहा है साथी साथ वार्ड नंबर 6 के पार्षद रितेश सिंह के द्वारा सफाई भी नालियों का किया जा रहा है इस ठंड के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बहुत ज्यादा बढ़ गया है समय-समय पर फागिंग मशीन द्वारा मच्छरों का दवा का छिड़काव होता रहता है इधर कई महीनो से नहीं हो रहा है वार्ड पार्षद रितेश ने बताया की चुनाव के चलते कुछ परेशानी हुआ था लेकिन अब सफाई का कार्य हमेशा होता रहेगा और फागिग मशीन द्वारा। दावा का छिड़काव शीघ्र ही कराया जाएगा वार्ड पार्षद ने बताया कि देहरी डालमियानगर नगर परिषद द्वारा शहर के स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा एकता चौक से स्टेशन रोड बाजार से मॉडल स्कूल होते हुए स्टेशन तक रिंग रोड का निर्माण भी कराया जाएगा कुछ तकनीकी कारण के चलते हैं रोड का निर्माण नहीं हो रहा है जिसमें चौधरी चौक से बोरिंग रोड होते हुए मौनिया बिघा मेनरोड मिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेंन हाल की जाम की समस्या हमेशा बना रहता है और रोड पर पानी भर जाता है इसी के चलते नाली का पक्की करण कराया जा रहा है नाली खुला होने के चलते काफी दुर्गंध आता रहता था इसके बन जाने से दुर्गंध आना बंद हो जाएगा


रिपोर्टर