प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 19, 2025
- 128 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास।डिहरी नगर थाना मुख्यालय स्थित न्यू एरिया मोहल्ले में 19 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग में आत्मदाह कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक डिहरी के ही ईदगाह मोहल्ला स्थित वार्डनंबर 22 निवासी अंकित कुमार बताया जाता है, जो अपने प्रेमिका के घर के सामने ही शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लीं है। डिहरी नगर थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है। वही एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है।बताया जाता है कि डिहरी के ईदगाह मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय युवक अंकित कुमार डिहरी के ही न्यू एरिया वार्ड मोहल्ला के नंबर 16 बच्चा सिंह की गली में पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया।युवक के जलने एवं हल्ला करने के दौरान आसपास मौजूद लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन अधिक जलने के कारण युवक घटनास्थल पर ही गिर गया तथा उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे डिहरी नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार एवं एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुट गई है । घटना के बारे में बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग से तंग आकर युवती के पिता ने युवती का विवाह के दूसरे जगह तय कर दिया था। इसी मामले प की जानकारी होने पर पहुंचे युवक ने युवती के घर वालों से विवाद करने के बाद पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.।
घटना की जानकारी के बाद पहुंचे मृतक युवक के पिता राकेश कुमार रजक ने बताया कि लगभग दो वर्षों से इसी गली के लड़की के साथ मेरे पुत्र का प्रेम प्रसंग था। उन्होंने आरोप लगाया है कि. युवती के पिता द्वारा मेरे पुत्र की हत्या कर दी गई है। वहीं मृतक युवक की मां अंजू देवी ने बताया कि 5-6 माह पहले मेरा पुत्र व युवती शादी के वि उद्देश्य से घर से भाग गए थी किसी प्रकार स मना कर घर लाने के बाद युवती के घरवालों के साथ कोई घटना न करने का समझौता हुआ था। लेकिन युवती के घर वालों ने मेरे से पुत्र की हत्या कर दी है।
वही डिहरी नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर क सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। इसके बाद म कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर