फसल की रेट कम होने से किसान परेशान सरकार नहीं दे रही ध्यान

कैमूर-- प्रदेश में धान की फसल की रेट कम होने की वजह से किसान परेशान सरकार नहीं दे रही ध्यान। आपको बताते चलें कि बिहार में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए साधारण धान का सरकारी रेट \(2369\) रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का रेट \(2389\) रुपए प्रति क्विंटल है। यह दर सरकार द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए निर्धारित की गई थी। पर वर्तमान समय को देखा जाए तो धान के व्यापारियों द्वारा 1750 से 1850 रुपए प्रति क्विंटल की दर  से धान की खरीद किया जा रहा है, जिससे कि किसान धान की गला तैयार कर के भी परेशान है, किसानों के सामने गेहूं की फसल रोपने की समस्या सर पर सवार है। जिला के कुदरा निवासी किसान जैनेंद्र तिवारी समेत दर्जनों किसानों ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों की रेट तो बढ़ी है, पर फसल की रेट बहुत ही कम है। बिहार सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट