अभियंत्रण महाविद्यालय में रामानुजन टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 30, 2025
- 25 views
रोहतास।शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय, सासाराम के प्रांगण में रामानुजन टैलेंट सर्च इन मैथमेटिक्स एंड साइंस परीक्षा का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह परीक्षा तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 29-30 नवंबर एवं 1 दिसंबर को संपन्न होगी। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आनंद कुमार, सहायक प्राध्यापक, शेरशाह अभियंत्रण महाविद्यालय ने बताया कि जिले के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। परीक्षा को चार पालियों में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गयी। उन्होंने आगे बताया कि परिणाम विभाग द्वारा जारी किया जायेगा, जिसके बाद सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि बढ़ाना तथा मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान और प्रोत्साहन देना है। परीक्षा के सफल संचालन में कॉलेज प्रशासन, पर्यवेक्षक,शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


रिपोर्टर