महावीर ‌क्वीज सेंटर का 19 वां स्थापना दिवस मना


रोहतास।निःशुल्क शिक्षण संस्थान महावीर क्विज & टेस्ट सेंटर का 19 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिहार राज्य धार्मिक परिषद के सदस्य सायन कुणाल, सुप्रसिद्ध शिक्षक आदित्य रंजन, एसडीएम आशुतोष रंजन, जेल सुप्रीटेंडेंट सुजीत राय उपस्थित रहे।


जिले के एकमात्र नि:शुल्क शिक्षण संस्थान महावीर क्विज & टेस्ट सेंटर द्वारा 30 नवंबर को अपना 19वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया ..जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार राज्य धार्मिक परिषद के सदस्य सायन कुणाल, सुप्रसिद्ध शिक्षक आदित्य रंजन, SDM आशुतोष रंजन, जेल सुप्रीटेंडेंट सुजीत राय उपस्थित हुए..


सभी अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.. 


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सायन कुणाल ने बच्चों को कंप्यूटर समेत कई शिक्षण सामग्री देने की बात की. साथ ही उन्होंने वादा किया कि जल्द ही महावीर क्वीज एंड टेस्ट सेंटर का अपना लाइब्रेरी भवन भी बनेगा. बिहार राज्य धार्मिक परिषद की ओर से इसकी अनुमति दी जाएगी. रोहतास में चल रहे इस प्रकार के संस्था की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि मुझे देख कर खुशी हुई कि रोहतास जिले में इस प्रकार का काम चल रहा है. 


वहीं, दिल्ली से आए सुप्रसिद्ध शिक्षक आदित्य रंजन ने महावीर क्विज के छात्रों का हौसला देखकर जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को मैथ से संबंधित किताबें और क्लास भी फ्री देने की बात की.


एसडीएम आशुतोष रंजन विधि व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं. इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि जब भी जरूरत पड़ेगी मैं प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा. 


 जेल सुपरिंटेंडेंट सुजीत कुमार राय अपने मोटिवेशनल बातों से बच्चों को खूब प्रभावित किया. 

द्

आपको बता दें कि, संस्था द्वारा प्रत्येक साल स्थापना दिवस से पूर्व एक नि:शुल्क ओपन टेस्ट का आयोजन किया जाता है..जिसमें टॉप किए 50 छात्रों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया... टॉप करने वालों छात्र और छात्राओंक्ष् को नगद राशि, संस्था का प्रतीक चिन्ह और पेन – डायरी के साथ सम्मानित किया गया।


इस मौके पर संस्था के संस्थापक छोटेलाल सिंह, मीडिया प्रभारी राज कमल, सचिव शैलेश पटेल, कोषाध्यक्ष बजरंगी कुमार, कार्यालय प्रभारी उमेश कुमार, राजू मेहता समेत हजारों छात्रों के साथ – साथ संस्था के सैकड़ो जॉब होल्डर उपस्थित रहे..

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट