बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारपीट किया घायल, इलाज के लिए ले जाने के दौरान हूई मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 04, 2025
- 162 views
कैमूर-- जिला के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ारी गांव के मोड़ के पास करमचट थाना क्षेत्र के भलुहा ग्राम वासी मुंशी पासवान उम्र लगभग 31 वर्ष पिता महेश पासवान को मंगलवार की देर शाम रोहतास जिला के तेलारी बाजार से घर लौटने के दौरान बदमाशों ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। जिसका बुधवार की सुबह छाती में दर्द के बाद इलाज के लिए चेनारी ले जाने दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने करमचट थाना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच थाना प्रशासन द्वारा शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भभुआं भेजा गया।घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी देते हुए बाइक पर पीछे बैठे अमावस पासवान ने बताया कि मंगलवार की शाम रोहतास जिला के तेलारी बाजार से घरेलू सामान व साग सब्जी खरीद एक ही बाइक से आ रहे थे। तभी लगभग 6:30 बजे कूड़ारी गांव के दक्षिण पांच-छः लोग की संख्या में लोग सड़क पर खड़े थे। जैसे ही बाइक उनके पास पहुँचा तभी एक युवक ने बाइक के रिंग में डंडा लगा दिया।जिससे दोनों गिर गए गिरने के बाद उन लोगों ने मोबाइल व पास रखें पैसा छीन लिया। उसके बाद लाठी डंडा घुसा से दोनों के साथ मारपीट किया जाने लगा। इस दौरान मुंशी को बुरी तरह मारपीट किया गया। हो हल्ला के बाद आसपास के गांव के लोग दौड़े ग्रामीणों को दौड़कर आते हुए देख उचक्के वहां से भाग गए। अहले सुबह मुंशी को छाती में तेज दर्द होने पर चेनारी इलाज के लिए ले जाने वाले थे। तभी उसका दम टूट गया। चेनारी ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने करमचट थाना की पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। घटना की सूचना पर भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती और इंस्पेक्टर ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजन से पूछताछ कर जानकारी ली।


रिपोर्टर