कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस ने विद्यालयों में बच्चों को किया जागरूक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 05, 2025
- 45 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनेछा स्कूल में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बच्चों के साथ पुलिस से मदद लेने के संबंध में समाज में पुलिस के भूमिका के संबंध में एक जागरूकता अभियान चलाया गया ताकि बच्चे अपने विशेष परिस्थिति में निर्भीक होकर पुलिस से मदद ले सकें। बच्चों से जुड़कर पुलिस की गतिविधियों पुलिस के कार्यों और पुलिस छात्र-छात्राएं के संबंध को मधुर बनाने के लिए बच्चों से वार्तालाप किया और बताया गया।
सोशल मीडिया से होने वाली परेशानियां सोशल मीडिया पर होने वाले अफवाहो पर ध्यान नहीं देने की बात कही और इस संबंध मे व्यापक प्रकाश डाला और बताया ,सोशल मीडिया से होने वाले हानि लाभ के विषय में भी जानकारी दी गई। दुर्गावती प्रखंड के थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि यह अभियान दुर्गावती प्रखंड के प्रत्येक विद्यालयों में बरिय पुलिस पदाधिकारी और सरकार के आदेश के अनुसार चलाया जाएगा ताकि बच्चे अपनी समस्याओं के लिए पुलिस से निर्भीक होकर सहायता ले सके।


रिपोर्टर