भगवानपुर पुलिस ने चार शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना पुलिस ने मध्यानिषेध कानून के उल्लंघन के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शराब पीने की सूचना पर कार्रवाई की गई, जिसके दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया।


थाना लाकर जांच करने पर सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः जितेंद्र प्रजापति, पिता – चौखरी कुम्हार शिवनंदन प्रसाद, पिता – राजेंद्र प्रसाद प्रदीप सोनी, पिता – राजकुमार सेठ (इन तीनों का संबंध ग्राम व थाना भगवानपुर से है) हरिश्चंद्र कुमार, पिता – स्वर्गीय रामदयाल राम

(ग्राम– बड़वान कला, थाना– अधौरा)

सभी आरोपित जिला कैमूर के निवासी बताए गए। चारों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के बाद भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष के अनुसार, भगवानपुर पुलिस निरंतर मध्यानिषेध अभियान के तहत छापेमारी कर रही है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट