प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में जांच शिविर का हुआ आयोजन

संवाददाता रामाकांत मिश्र की रिपोर्ट 

रामपुर(कैमूर)-- प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर से है जहां मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां रमेश कुमार के नेतृत्व में गर्भवती महिलाओं की जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉक्टर ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ और सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस शिविर में लगभग 166 गर्भवती महिलाओं की मेडिकल जांच की गई, जिसमें उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई, इस शिविर में डॉक्टर रमेश कुमार, डॉ नीरज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक जयप्रकाश सिंह, बीसीएम राकेश कुमार सिंह, सी एच ओ अर्चना कुमारी, लैब टेक्नीशियन जाकिर हुसैन,जी एन एम शिव शंकर सिंह, एएनएम कुमारी राजबाला, पूजा कुमारी सरस्वती कुमारी, आरती कुमारी आदि महिलाओं की सेवा में लगी रही। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क जांच, दवाएं, और परामर्श प्रदान किया जाता है। इसके अलावा कुछ जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें विशेष देखभाल प्रदान की जाती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट