कैमूर में स्कूली बच्चों को भभुआ नगर थाना अनुमंडल कार्यालय को दिखाते हुए काम करने की कार्यशैली बताया गया

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआ(कैमूर)-- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोरंजन भारती के द्वारा पुलिस–जनसंपर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भभुआंं अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को थाने और एसडीपीओ कार्यालय का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को पुलिस के दैनिक कार्यों, जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने समझाया कि पुलिस सिर्फ कानून लागू करने वाली संस्था ही नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए हमेशा तत्पर एक सहयोगी शक्ति है।

बच्चों को पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली दिखाने के साथ–साथ उन्हें पुलिस वाहन और एसडीपीओ की कुर्सी पर बैठने का अवसर भी दिया गया, ताकि वे करीब से महसूस कर सकें कि पुलिस किस तरह उनकी सुरक्षा के लिए काम करती है। इस अनुभव ने बच्चों में उत्साह और विश्वास दोनों बढ़ाया।

एसडीपीओ ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच की दूरी को खत्म करना है, ताकि पुलिसिंग और अधिक सकारात्मक, व्यापक, प्रभावी और जन–कल्याणकारी बन सके। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि समाज को सुरक्षित और मजबूत बनाने में जनता, विशेषकर युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण है। ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देती हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट