17 दिसंबर को सपा भिवंडी पश्चिम की ओर से ‘वूमेन सोशल एम्पावरमेंट समिट’
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 12, 2025
- 82 views
महिलाओं को सरकारी योजनाओं, अधिकारों और कौशल विकास की मिलेगी जानकारी
भिवंडी। समाजवादी पार्टी भिवंडी वेस्ट इकाई की ओर से महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वूमेन सोशल एम्पावरमेंट समिट’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे समाजवादी कार्यालय, हुमैरा पार्क, सहिल होटल (धोबी तालाब) के पास आयोजित होगा। समिट के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं, दस्तावेज़ संबंधी जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के अधिकारों तथा कौशल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित और जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें विभिन्न सरकारी व सामाजिक अवसरों से जोड़ना है।समारोह में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन और पर्यवेक्षण महाराष्ट्र प्रदेश सचिव एवं भिवंडी पश्चिम के ऑब्ज़र्वर रियाज़ आज़मी के नेतृत्व में किया जाएगा।स्थानीय इकाई ने बताया कि समिट को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में सहभागिता की उम्मीद है।


रिपोर्टर