मस्जिद में गया था नमाज पढ़ने,चोरों ने जेब से उड़ा दिया मोबाइल फोन,केस दर्ज

भिवंडी। भिवंडी के आज़मी नगर स्थित दरगाह में नमाज अदा करने गए एक युवक की जेब से मोबाइल फोन की चोरी होने की घटना सामने आई है। इसे लेकर दरगाह क्षेत्र में नमाजियों में सनसनी फैल गई है। इस मामले में भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस के अनुसार भिवंडी के निजामपुरा इलाके में स्थित मुर्गी मोहल्ले में रहने वाला, इमरान मोहम्मद अमीन मोमिन (32) 21 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे आज़मी नगर स्थित दीवानशाह दरगाह में नमाज अदा करने गए थे।नमाज खत्म होने के बाद जैसे ही वह दरगाह से बाहर निकलने लगा ,इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पेंट की जेब रखा 30,000 रुपये का मोबाइल फोन चुरा लिया और फरार हो गए अपने साथ हुए चोरी की जानकारी होने के बाद इमरान ने भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में जाकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।पुलिस केस दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।लेकिन दरगाह जैसे क्षेत्र में चोरों द्वारा हाथ की सफाई की घटना के उजागर होने से अन्य नमाजियों में सामानों की सुरक्षा को लेकर भय का माहौल व्याप्त है।




.

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट