लक्की रूहेला बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 17, 2025
- 110 views
राजगढ़ । अधिवेशन में मध्यभारत प्रांत ABVP के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए अधिवेशन में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और संगठन के कार्य के रूपरेखा तैयार की गई साथ ही अधिवेशन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका शिक्षा सुधार कैंपस एक्टिविजम और छात्र अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत चर्चा हुई खास बात यहा रही की अधिवेशन में पचोर के राजगढ़ जिला SFD. प्रमुख लक्की रूहेला को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया ।लक्की रूहेला ने कहा कि यहा दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है उन्होंने कहा कि वे छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए संगठन के कार्यों को और अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे।लक्की रूहेला के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनने पर इष्ट मित्रों व शुभचिंतकों ने बधाई शुभकामनाएं दी।


रिपोर्टर