2 जनवरी को होगा संडावता नगर मे व्यापक हिन्दू सम्मेलन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 18, 2025
- 53 views
संडावता । नगर में 2 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए तैयारियां व्यापक रूप से शुरू हो गई हैं। हिंदू सम्मेलन के लिए आयोजन समिति,संग्रह समिति एवं अन्य कार्यों के लिए अलग अलग समितियों का निर्माण किया जा चुका है । कार्यक्रम की रुपरेखा एवं व्यवस्था संबंधी बैठकें नियमित रूप से हो रही हैं। हिंदू समाज के समाज प्रमुख वरिष्ठजन के मार्गदर्शन ओर युवाओं के उत्साह से हिंदू सम्मेलन को सफल करने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। सम्मेलन में 13 गांवों से 10000 के अधिक लोगों के जुटने की संभावना है तो तैयारियां भी व्यापक रूप से की जा रही हैं।सम्मेलन में साधु संत,कथा प्रवक्ता भी सैकड़ों की संख्या में रहेंगे। सम्मेलन के दौरान पूरे नगर में भगवा पताका लगाई जा रही है साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा एवं शोभायात्रा जैसे अन्य कार्यक्रम भी तय किए गए हैं। हिंदू सम्मेलन को लेकर आम जनमानस में काफी उत्साह देखा जा रहा है।


रिपोर्टर