भोजपुरी के शेक्सपियर पदम श्री भिखारी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

New delhi : आज 18 दिसंबर 2025 नई दिल्ली लक्ष्मी नगर स्थित प्रधान कार्यालय मे माननीय चंद्रपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर शोध संस्थान की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर माला फूल से सम्मानित करते हुए पदम श्री भिखारी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई मुख्य अतिथि जी के शर्मा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ विशिष्ट अतिथि माननीय ओम प्रकाश ठाकुर मऊ राष्ट्रीय कार्य करणी सदस्य कांग्रेस पार्टी डॉ सत्येंद्र ठाकुर राष्ट्रीय संयोजक सम्राट अशोक वंशज संघ रजिस्टर्ड उपस्थित रहे मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व बिरसा मुंडा का चित्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा की भिखारी ठाकुर बिहार के जिला सारण के मऊ कुतुबपुर दियारा गांव  में 18 दिसंबर 1887 को पैदा हुए उन्होंने भोजपुरी नाटक के शेक्सपियर लोकप्रिय कवि नाटककार लोक कलाकार नाटक के माध्यम से समाज के सच को प्रस्तुत करने वाले मौलिक विद्या के महान सांस्कृतिक परिवर्तन के आधार स्तंभ महान सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का आज 138 वा जन्म दिवस है जिनकी विद्या से समाज को मुख्य धारा में जुड़ने का काम किया 10 जनवरी 1971 को आजाद भारत में निधन हो गया ऐसे महान शेक्सपियर को आज हम इस मंच के माध्यम से नमन करते हैं

अध्यक्षता करते हुए सिंह ने कहा यह भारतीय समाज ने एक ऐसे शेक्सपियर को खो दिया है उसकी भरपाई किसी भी तरह से नहीं की जा सकती ना उनके आदर्शों और मूल्य पर कोई दूसरा शेक्सपियर हो सकता है ऐसे महान हस्ती को हम नमन करते हैं जो नाई समाज में पैदा हुए थे ऐसे नंद वंश को  हम कोटि-कोटि नमन करते हैं कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रमोद कुमार मौर्य विजय बहादुर ठाकुर धनंजय एश एन शर्मा मनोज कुमार दीपक ठाकुर संजीव कुमार डॉक्टर जमुना प्रसाद आदि लोगों ने अपना विचार प्रकट किया कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष ने सभी देशवासियों और आए हुए अतिथियों को धन्यवाद अदा किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट