राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए डीएम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Dec 22, 2025
- 20 views
रोहतास।जिले में संपन्न हुए जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित प्रथम प्रतिभागियों को मधुबनी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए भेजा गया।
जिला पदाधिकारी रोहतास के निदेशानुसार सभी प्रतिभागियों को बस के द्वारा सासाराम के फजलगंज स्टेडियम से मधुबनी के लिए टीम प्रस्थान किया। कुल 21 प्रतिभागी एवं दो दल नेता को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव मधुबनी में दो दिवसीय (23- 24 दिसंबर) आयोजन के उपरांत 25 दिसंबर को रोहतास के प्रतिभागी पुनः वापस अपने जिले के लिए मधुबनी से प्रस्थान करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए मौसम को देखते हुए विशेष ध्यान रखने की भी बात कही गई।
विदित हो कि रोहतास जिले में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल सात विधाओं में लगभग 350 बच्चों ने अपना प्रदर्शन किया था। जिसमें विज्ञान मेला के तहत जिला पदाधिकारी ने विज्ञान के प्रति अपने अनुभव को भी साझा किया। जो काफी सराहनीय रहा था।


रिपोर्टर