लावारिस हालत में 22 लीटर देशी शराब किया बरामद


 संवाददाता, पारस नाथ,दुबे

  डेहरी आनसोन रोहतास। आरपीएफ डेहरी ऑन सोन के उप निरीक्षक शिवराज साह साथ, आरक्षी अभिमन्यु सिंह, आरक्षी संतोष कुमार एवं आरक्षी सर्वोदय पासवान सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन में गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन से पूरव किलोमीटर संख्या-554/1001 के पास स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से करीब 05 मीटर दक्षिण में लावारिस हालत में एक प्लास्टिक बोरा एवं एक पिट्ठू बैग से कुल 110 अदद छबीली मसालेदार देसी शराब, कुल-22 लीटर बरामद हुआ। जिसका अनुमानित कीमत 4950 /–रूपये है, जिसे मौके की सभी आवश्यक कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्यवाही वास्ते राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द किया गया ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट