इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के कर्णपुरा के सस्थापक जगदीश सिंह की मनाई गई जयंती
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 29, 2025
- 59 views
संवाददाता श्याम सुन्दर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- इंटर स्तरीय विद्यालय कर्णपुरा के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक रहे स्वर्गीय जगदीश सिंह की जयंती मनाई गई
इस अवसर पर पहुंचे प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमाॅ खान ने अपने संबोधन में कहा कि स्व जगदीश बाबु प्रेरणा के श्रोत है।इनकी यह कृति हम सभी के लिए स्वच्छ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नितिश कुमार जी के नेतृत्व में निरन्तर विकास हो रहा है।इसके अलावे यहां की जो भी समस्याए होगी उसके लिए मैं निश्चित तौर पर प्रयास करूंगा।विद्यालय पहुंचे लोगों ने विद्यालय के संस्थापक एवं माता सरस्वती आदि लोगों लगी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान आए अतिथियों को अंग वस्त्र देखकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम तिवारी तथा संचालन विद्यालय संस्थापक के भतीजे सह भाजपा नेता दारा सिंह ने किया कार्यक्रम को भाजपा प्रवक्ता दीना नाथ सिंह आदि ने सम्बोधित किया किया। मौके पर भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडे के अलावा पारसनाथ चौबे ,पूर्व मुखिया अशोक सिंह यादव, रामेश्वर सिंह, इमरान खान,भीम सिंह सहित कई मौजूद रहे.
विद्यालय संस्थापक की जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर पहुंचे गरीबों के बीच मंत्री के मौजूदगी में ठंड को देखते हुए कंबल भी वितरण किया गया।


रिपोर्टर