सूर्यपुरा पुलिस ने सात आरोपित गिरफ्तार किया


रोहतास। गृहभेदन कर घरों से घरेलू सामान चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गृहभेदन के एक मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपित सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। इनके पास से चोरी के गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन, मिक्सी, पंखा और 25 किलो चावल समेत कई घरेलू सामान बरामद किए गए हैं।रोहतास पुलिस की ओर से दो नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रोहतास थाना कांड संख्या 305/26, दिनांक एक नवंबर 2026 के आधार पर गृहभेदन के मामले में यह कार्रवाई की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपितों में सूर्यपुरा निवासी गोविंद कुमार (पिता कमलेश पासवान), गोविंद कुमार (पिता स्वर्गीय गंगा दयाल शाह), नौशाद अली (पिता नाजीर मंसूरी), अभिषेक कुमार (पिता अनिल सिंह), गुड्डू कुमार (पिता सुनील साह), सनोज कुमार (पिता लक्ष्मण सिंह) तथा जयराम सिंह (पिता राम इकबाल सिंह) शामिल हैं।


चोरी के सामानों की लंबी सूची बरामद


पुलिस ने आरोपितों के पास से एक बड़ा गैस सिलेंडर, एक छोटा गैस सिलेंडर, एक सिंगल गैस चूल्हा, 21 स्टील की थालियां, एक कुकर, एक मिक्सी मशीन, 25 किलो चावल, एक सामान्य पंखा, एक स्टैंड फैन, तीन बड़े गिलास, सात छोटे गिलास, तीन चम्मच, सात कटोरे, एक टिफिन और एक केन समेत अन्य घरेलू सामान बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को गृहभेदन एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट